Breaking












Jul 9, 2023

आत्महत्या के लिये प्रेरित करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तारः-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना तरबगंज पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त अर्जुन दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने वादी अमीन तिवारी की पुत्री को आत्महत्या करने के लिये प्रेरित किया था। जिससे वादी की पुत्री ने प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या कर लिया था। अभियुक्तगणों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. अर्जुन दुबे पुत्र जीनवनाथ दुबे नि0 ग्राम पूरे उमापति पंडितपुरवा मौजा गोपीनाथ थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0स0 248/2023 धारा 306 भादवि थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
         
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 कामेश्वर राय मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: