Breaking












Jul 7, 2023

दहेज हत्या की अभियुक्ता ताहिरा गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर दहेज हत्या की वांछित अभियुक्ता ताहिरा को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्ता ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दहेज हत्या कारित किया था। जिसके सम्बन्ध में थाना वजीरगंज में अभियोग पंजीकृत हुआ था। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्ता-
01. ताहिरा पत्नी अब्दुल अजीज उर्फ बीजम नि0 ग्राम लोहराडाड चाॅदपुर थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0स0 307/2023 धारा 498ए,304बी भा0द0वि0 व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा ।
         
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 शिवलखन सिंह मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: