Breaking








Jul 6, 2023

चोरी करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। 
उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में थाना करनैलगंज पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर चोरी करने के आरोपी अभियुक्त अनिल कुमार को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से 05 बोटा यूकेलिप्टस की लकड़ी को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने वादी विनय कुमार पुत्र स्व0 रामवीर नि0 ग्राम गोनवा कुर्मिनपुरवा के खेत में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ को चोरी से काट लिया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. अनिल कुमार पुत्र मदन मोहन नि0 ग्राम कादीपुर बढईनपुर थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0 378/2023 धारा 379,411 भा0द0वि0 थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 05 बोटा यूकेलिप्टस की लकड़ी।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 एजाज अहमद मय टीम।

No comments: