Breaking








Jul 14, 2023

पुलिस की बड़ी कामयाबी,चोरी की घटना का खुलासा,नौ बाइकें बरामद,तीन गिरफ्तार

 


गोण्डा - पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा पुलिस अधीक्षक गोण्डा का चार्जभार ग्रहण करने के उपरान्त अपराध एवं अपराधियों व वाहन चोरी/लूट में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 

उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर वाहन चोरी करने वाले गैंग के 03 अभियुक्तों- 01. सुभान, 02. अंशू उर्फ मो0 जैद, 03. चाॅद बाबू उर्फ रम्पत को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में संलिप्त एक बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे व निशानदेही से भिन्न-भिन्न स्थानों से चोरी की गयी 09 अदद चोरी की मोटरसाईकिलों को बरामद किया गया। जामातलाशी के दौरान अभियुक्त सुभान के कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू व अभियुक्त अंशू उर्फ मो0 जैद के कब्जे से 04 अदद चाभी बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि हमलोगो द्वारा दिनांक 10.07.2023 को दुखहरण नाथ मंदिर, दिनांक 09.07.2023 को आवास विकास काॅलोनी, दिनांक 13.06.2023 को बालेश्वरगंज बाजार, दिनांक 26.06.2023 को गलिबहा मधईपुर खाण्डेराय थाना परसपुर, दिनांक 22.05.2023 को बालपुर बाजार व अध्योध्या सरयू पुल सहित अन्य स्थानों से चोरी की गयी थी तथा उनकी नंबर प्लेट नम्बर प्लेट बदलकर विक्री कर अनुचित लाभ कमाते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना को0 नगर में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. मो0 सुभान पुत्र मो0 अकरम नि0 शास्त्री नगर तोपखाना फैजाबाद रोड थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

02. अंशू उर्फ मो0 जैद पुत्र मो0 दिलाशाद उर्फ मुन्ना चायवाला नि0 घोसियाना महारानीगंज जनपद गोण्डा।

03. चांद बाबू उर्फ रम्पत पुत्र शहीद अहमद नि0 बशीर नगर थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।


पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-579/23, धारा 379,411,419,420,467,468,471 भादवि व 4/25 आम्र्स ऐक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।


अनावरित अभियोग

01. मु0अ0सं0-561/2023 धारा 379 भादवि0 थाना कोतवाली नगर गोण्डा। 

02. मु0अ0सं0-569/2023 धारा 379 भादवि0 थाना कोतवाली नगर गोण्डा। 

03. मु0अ0सं0-336/2023 धारा 379 भादवि0 थाना वजीरगंज गोण्डा। 

04. मु0अ0सं0-314/2023 धारा 379 भादवि0 थाना परसपुर गोण्डा। 

05. मु0अ0सं0-293/2023 धारा 379 भादवि0 थाना कर्नलगंज गोण्डा। 

06. मु0अ0सं0-385/2023 धारा 379 भादवि0 थाना अयोध्या जनपद अयोध्या।


गिरफ्तारी का स्थान

गायत्रीपुरम चैराहा थाना को0 नगर।


बरामदगी

01. हीरो हण्डा पैशन नम्बर-यू0पी032 ए0एल0 5435

02. सीडी डिलक्स नम्बर-यू0पी043जे01367

03. स्प्लेन्डर प्लस नम्बर-यू0पी0 51 ए0डब्यू0 4190

04. यमहा मो0सं0-यू0पी0 43 ए0जी0 2044

05. मो0सं0-नम्बर-एम0एच0 1 क्यू0 4613

06. टीवी0एस0 स्पोर्ट नम्बर-यू0पी0 43 डब्ल्यू 0076

07. स्पेलेण्डर प्रो0 नम्बर-यू0पी0 40 यू0 4537

08. सीडी डिलेक्स नम्बर-यू0पी0 43 एफ 0897

09. हीरो हण्डा डिलेक्स नम्बर-यू0पी0 43 ए0आर0 4878

10. 01 अदद नाजायज चाकू।


गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 अभिषेक मिश्रा।

02. उ0नि0 भानु प्रताप सिंह।

03. उ0नि0 राम आशीष मौर्या।

04. उ0नि0 नागेश्वर नाथ पटेल मय टीम।

No comments: