Breaking








Jul 6, 2023

जानलेवा हमला करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 देहात पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर रामनगर पथरी रोड पर कोयली जंगल मोड के पास से जानलेवा हमला करने के वांछित अभियुक्त रजनीश सिंह उर्फ रंजिश को गिरफ्तार कर लिया गया। दिनांक 12.04.2023 को वादी राम कुबेर व अमित कुमार साहू जमुनिया बाग स्थित दुकान बन्द करके घर वापस आ रहे थे कि पुरानी रंजिश के चलते विपक्षीगणों द्वारा उनके ऊपर बम से जानलेवा हमला किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. रजनीश सिंह उर्फ रंजिश पुत्र बलराम सिंह नि0 शीतल सिंह पुरवा कोयली जंगल थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-177/23, धारा 147,148,149326,504,506,307 भादवि व 3(2)(5) एस0सी0एस0टी0 ऐक्ट थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 सर्वजीत गुप्ता मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: