Breaking








Jul 6, 2023

नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार



 गोंडा- पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त- गोविन्द को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0देहात क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में थाना को0देहात में अभियोग पंजीकृत हुआ था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. गोविन्द पुत्र हरिश्चन्द्र नि0 ग्राम किशुनपुरवा मौजा बेलवा बनघुसरा थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-323/2023, धारा 363, 376(2)एन, 376(3) भादवि व 5एल/6 पॉक्सो ऐक्ट थाना को0देहात जनपद गोण्डा।     

    गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 विजय बहादुर यादव मय टीम।

No comments: