Breaking





Jul 6, 2023

आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के 02 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार


गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कौड़िया पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के 02 वांछित अभियुक्तों-01. रामसुरेश शुक्ला, 02. शिवम शुक्ला उर्फ शिवाजी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तगणों ने वादिनी की पुत्री को दहेज की बात को लेकर प्रताड़ित करते हुए आत्महत्या करने के लिये प्रेरित किया था। जिससे वादिनी की पुत्री ने दहेज प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या कर लिया था। अभियुक्तगणों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. राम सुरेश शुक्ला पुत्र शेषराज शुक्ला नि0 टनटनवापुर मौजा उसरैना थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

02. शिवम शुक्ला उर्फ शिवाजी पुत्र रामसुरेश शुक्ला नि0 टनटनवापुर मौजा उसरैना थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0स0 227/2023 धारा 498ए, 306 भा0द0वि0 व 3/4 डी0पी0 ऐक्ट थाना कौड़िया जनपद गोण्डा ।

 गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 सुरेश कुमार सिंह मय टीम।

No comments: