Breaking








Jul 8, 2023

अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अवैध शस्त्र/कारतूस रखने वालो एवं इनका क्रय/विक्रय करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के कड़े निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर सेमरीकला गौशाला के सामने बन्धे के पास से अभियुक्त पिन्टू सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना उमरीबेगमगंज में आर्मस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. पिन्टू सिंह पुत्र रामधीरज सिंह निवासी दलेलनगर सेमरीकला थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोंडा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-230/23, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा ।

बरामदगी-
01. 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर बरामद। 

गिरफ्तारकर्ता टीम-
01. उ0नि0 जयनाथ पण्डित मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: