Breaking





Jul 14, 2023

अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा पुलिस अधीक्षक गोण्डा का चार्जभार ग्रहण करने के उपरान्त अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 तरबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर  दुर्जनपुर पुल से पहले मोड़ से अभियुक्त प्रिंस पाण्डेय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 226 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 तरबगंज में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. प्रिन्स पाण्डेय पुत्र राजकुमार पाण्डेय निवासी ग्राम गौहानी थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-258/23, धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना को0 तरबगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 226 ग्राम स्मैक बरामद।

गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 केदार राम मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: