Breaking








Jul 3, 2023

एस0टी0एफ0 पुलिस की संयुक्त कामयाबी,50,000/- के ईनामिया रत्नेश पाण्डे गिरफ्तार

 

गोण्डा - एसपी आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत लम्बे समय से फरार/पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।

उक्त निर्देश के क्रम में दिनांक 03.07.2023 को एस0टी0एफ0 लखनऊ व थाना को0देहात की संयुक्त टीम ने 50,000/- के ईनामिया पास्को एक्ट में अभियुक्त रत्नेश पाण्डेय उर्फ बब्लू को मुखबिर खास की सूचना पर खोरासा बाजार से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर वादी की नाबालिका पुत्री के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया था।  जिसके सम्बन्ध में थाना को0देहात में मु0अ0सं0- 207/2020, धारा-323/504/506/376डी भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट व 3(1)ब/3 (2)5 एससीएसटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें उक्त अभियुक्त काफी लम्बे समय से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा द्वारा 50,000/- रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्त

01. रत्नेश पाण्डेय उर्फ बब्लू पुत्र अवघ बिहारी पाण्डेय नि0- ग्राम सुसुण्डा थाना-परसपुर जनपद गोण्डा


पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-207/2022 धारा-323/504/506/376डी भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट व 3(1)ब/3 (2)5 एससीएसटी एक्ट थाना को0 देहात गोण्डा ।


गिरफ्तारकर्ता टीम

01. निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह एस0टी0एफ0 लखनऊ मय टीम।

02. प्रभारी निरीक्षक को0देहात महेन्द्र प्रताप सिंह मय टीम।


आपराधिक इतिहास

01. मु0अ0सं0-27/2002 धारा 147/148/149/307/302/34 भादवि व 05 वि0 अधि0 थाना उमरीबेगमगंज गोण्डा।

02. मु0अ0सं0 122/1996 धारा 302/120बी भादवि थाना उमरीबेगमगंज, गोण्डा।

03. मु0अ0सं0-190/2017 धारा 302/34/120बी भादवि थाना परसपुर गोण्डा।

04. मु0अ0सं0-177/2004 धारा 302/120बी भादवि थाना परसपुर गोण्डा।

05. मु0अ0सं0-178/2004 धारा 307 भादवि व 3(1) यू०पी गैगेस्टर एक्ट थाना परसपुर गोण्डा।

06. मु0अ0सं0-180/2004 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना परसपुर गोण्डा 

07. मु0अ0सं0-76/2005 धारा-3(1) यू०पी गुण्डा एक्ट थाना परसपुर गोण्डा।

08 मु0अ0सं0-30/2006 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना परसपुर गोण्डा। 

09 मु0अ0सं0-245/2013 धारा 147/148/149/352/504/506 भादवि थाना परसपुर गोण्डा।

10. मु0अ0सं0-146/2016 धारा 147/148/149/307/323/504/506 भादवि थाना परसपुर गोण्डा।

11. मु0अ0सं0-93/2017 धारा-352/504/506 भादवि थाना परसपुर गोण्डा।

12. मु0अ0सं0-207/2022 धारा-323/504/506/376डी भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट व 3(1) ब/3 (2)5 एससीएसटी एक्ट थाना को0 देहात गोण्डा । 

13. मु0अ0सं0-609/2022 धारा-174ए भादवि थाना को0 देहात गोण्डा।

No comments: