Breaking








Jun 26, 2023

पत्रकार बनकर पुलिस से अभद्रता पड़ी भारी,तीन लोग गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

गोण्डा - सोमवार को राजेश कुमार दुबे (उपनिरीक्षक) थाना छपिया जनपद गोंडा ने प्रभारी निरीक्षक थाना छपिया को सूचना दी कि ड्यूटी के दौरान रात्रि में समय करीब 11ः00 बजे कार्य सरकार करते हुए मसकनवा की तरफ से आ रहे थे कि भोपतपुर बाजार में न्यूज अवर कार्यालय के पास सड़क पर कथित पत्रकार 01. दुर्गा प्रसाद पटेल, 02. दुर्गेश पटेल पुत्रगण राजेश कुमार पटेल, 03. बादल उर्फ मनीष सिंह पुत्र बृजेश सिंह निवासीगण तेजपुर थाना छपिया जनपद गोंडा अपने करीब आधा दर्जन लोगों के साथ लाठी डंडा तथा घातक हथियारों से लैस होकर चार पहिया गाड़ी को जबरन रुकवा लिए तथा अवैध पेड़ कटवाने व मिट्टी खनन का आरोप लगाकर ब्लैक मेल करते हुए धन उगाही का दबाव बनाने लगे मना करने पर विरोध में न्यूज चलाने की धमकी देते हुए हमलावर हो गए तथा मारपीट करने लगे सूचना पर पुलिस सहायता केंद्र भोपतपुर पर तैनात आरक्षी राममिलन चौहान बचाव हेतु आए उन्हें भी जाति सूचक गाली गुप्ता देते हुए मारे पीटे है। सूचना पर थाना छपिया में मु०अ०सं०-189/23 धारा 147,385,353,332,504,506 भादवि 3(1)द,3(1)ध एससीएसटी एक्ट व 7 सीएलए एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। सूचना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने तत्काल आरोपी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक छपिया को दिए थे। 
उक्त निर्देश के क्रम में थाना छपिया पुलिस 0 आरोपी अभियुक्तों-01. दुर्गा प्रसाद पटेल, 02. दुर्गेश पटेल, 03. बादल उर्फ मनीष को गिरफ्तार लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. दुर्गा प्रसाद पटेल पुत्र राजेश कुमार पटेल नि0 तेजपुर थाना छपिया जनपद गोंडा।
02. दुर्गेश पटेल पुत्र राजेश कुमार पटेल नि0 तेजपुर थाना छपिया जनपद गोंडा 
03. बादल उर्फ मनीष सिंह पुत्र बृजेश सिंह नि0 तेजपुर थाना छपिया जनपद गोंडा 

पंजीकृत अभियोग
01. मु०अ०सं०-189/23 धारा 147,385,353,332,504,506 भादवि 3(1)द,3(1)ध एससीएसटी एक्ट व 7 सीएलए एक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 राजेश कुमार दूबे मय टीम।

No comments: