Breaking








Jun 13, 2023

कर्नलगंज:कब्जासुदा भूमि पर बगैर हदबरारी आदेश के पत्थर नसब कराने की डीएम से शिकायत

करनैलगंज/गोण्डा - सकरौरा ग्रामीण स्थित गाटा संख्या-2100स / 3.2380 हे0 भूमि पर बगैर हदबरारी आदेश के पैमाइस कर पत्थर लगवाने के मामले की डीएम से शिकायत हुई है। पीड़ित ज्वाला प्रसाद तिवारी व पृथ्वीराज आदि द्वारा कहा गया है कि उक्त भूमि पर कब्जा वर्षों से चला आ रहा है, लेखपाल व राजस्व निरीक्षक द्वारा दिनाँक 10.06.2023 को बिना प्रार्थीगणों को पूर्व सूचना दिये एवं बिना हदबरारी आदेश के पैमाइश करके उक्त कब्जाशुदा भूमि के कुछ अंश पर पत्थर नसब करा दिया गया तथा कुछ भूमि पर अवैध रूप से नींव खुदवा दी गई है। प्रार्थीगणों को जब उक्त पैमाइशी की जानकारी हुई तब लेखपाल व राजस्व निरीक्षक से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि आप लोग सरकारी जमीन पर कब्जा किये हो इसको खाली करना पड़ेगा। उक्त नींव खोदने के सम्बन्ध में प्रार्थीगण द्वारा जब स्थानीय थाने पर जब शिकायत की गयी कि तो श्रीमती ऊषा सिंह पत्नी योगेन्दे सिंह, निवासिनी ग्राम करूवा, परगना ग्वारिच, थाना कोतवाली व तहसील करनैलगंज, जनपद गोण्डा द्वारा बताया गया कि लेखपाल व राजस्व निरीक्षक की पैमाइश के आधार पर प्रार्थिनी ने नींव खोदवाया है जिस पर प्रार्थीगण व विपक्षी के मध्य समझौता कराया गया कि बिना किसी सक्षम आदेश अथवा पैमाइश के बाद ही नींव खोदवा सकती हैं। दिनाँक 13.06.2023 को लेखपाल व राजस्व निरीक्षक द्वारा सूचित किया गया कि उक्त भूमि की पैमाइश आज की जायेगी जिस पर प्रार्थीगण ने उपजिलाधिकारी करनैलगंज के समक्ष उपस्थित होकर पैमाइश रोके जाने हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया जिस पर उपजिलाधिकारी  करनैलगंज द्वारा बिना विधिक प्रक्रिया के हस्ताक्षेप न हो का आदेश पारित किया गया है परन्तु लेखपाल / राजस्व निरीक्षक द्वारा उपजिलाधिकारी, करनैलगंज के आदेश को मानने से इंकार कर हुए मौके पर निस्तारण करने की बात कही जो कि बिना किसी सक्षम न्यायालय के आदेश के किया जाना न्याय विरूद्ध व अवैध है। लेखपाल व राजस्व निरीक्षक द्वारा आर्थिक लाभ प्राप्त कर सरकारी भूमि की पैमाइश के नाम पर किसी व्यक्ति विशेष की भूमि को अवैध रूप से प्रार्थीगण की भूमि में कब्जा करवा देने की कोशिश कर रहे हैं जो प्रार्थीगण के साथ अन्याय है। न्यायहित में बिना किसी सक्षम न्यायालय के प्रार्थीगण के भूमि की पैमाइश रोका जाना आवश्यक है। पीड़ित पक्ष द्वारा भूमि गाटा संख्या-2100स / 3.2380 हे0 व गाटा संख्या-2850/ 20.7640 हे0 स्थित ग्राम सकरौरा ग्रामीण, परगना ग्वारिच, तहसील करनैलगंज, जनपद-गोण्डा की पैमाइश रोके जाने की मांग की गई है।

No comments: