Breaking












Jun 13, 2023

भीषण गर्मी के कारण भगवान जगन्नाथ हुए बीमार, इलाज जारी

 


लखनऊ - आषाढ़़ की इस भीषण गर्मी के कारण इंसान तो इंसान अब काशी में विष्णु के अवतार माने जाने वाले भगवान जगन्नाथ भी बीमार हो गए है जिसके कारण भगवान जगन्नाथ इन दिनों अपने भक्तों से दूरी बनाए हुए है। आप को बता दें कि भगवान जगन्नाथ के उपचार हेतु उन्हें खास काढ़े का भोग लगाया जा रहा है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार 15 दिन तक इस काढ़े का भोग लगाने से भगवान जगन्नाथ स्वस्थ हो जाएंगे।भगवान जगन्नाथ के साथ साथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा भी बीमार है जिसकी वजह से उन्हें भी इस काढ़े का भोग लगाया जा रहा है। 

No comments: