Breaking












Jun 11, 2023

कर्नलगंज क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती से मचा हाहाकार



भीषण गर्मी से लोगों का जीना हुआ दुश्वार।

ओवरलोड के चलते लोकल फाल्ट व ट्रिपिंग की बनी समस्या

कर्नलगंज,गोण्डा। तहसील क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा अघोषित बिजली कटौती किये जाने से हाहाकार मचा हुआ है। ओवरलोड के चलते लोकल फाल्ट व ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। वहीं लो वोल्टेज की वजह से एसी,कूलर और पंखे नही चल पा रहे है। बिजली कटौती के चलते लोगों का गर्मी से जीना दुश्वार हो रहा है। मालूम हो पिछले कई दिनों से सूरज की तपन आग बरसा रही है। भीषण गर्मी में और तपन से बचने के लिए लोग पंखा, कूलर और एसी का सहारा लेते हैं। ओवरलोड के चलते लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। वही विद्युत विभाग द्वारा निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक बिजली नही मिल पा रही है। इधर सुबह होते ही सूरज आग बरसाने लगता है तो लोग तपन से बचने के लिए घरों में कैद हो जाते है। अघोषित कटौती से घरों में लगे उपकरण फेल होकर रह गये हैं। इसी के साथ ही बिजली के अभाव में घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं और लोगों के सामने पेयजल संकट गहराता जा रहा है। महिलाओं को घरेलू कामकाज निपटाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं मनमानी बिजली कटौती से लोग भरपूर नींद नही ले पा रहे हैं। लोग गर्मी से बचने के लिए पेड़ों के नीचे दिन बिता रहे हैं तो वही रतजगा कर इधर उधर करवटें बदलते हुए किसी तरह रात काट रहे है। बताते चलें कि विद्युत विभाग की मनमानी के चलते क्षेत्र में हो रही अघोषित विद्युत कटौती से घरों में लगे इन्वर्टर तक जवाब दे देते हैं। इस गंभीर समस्या से जूझ रहे लोगों में भारी आक्रोश है।

No comments: