Breaking












Jun 25, 2023

सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी अमर सिंह गिरफ्तार

सामुहिक दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं से घटित अपराधों में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर सूरज होटल गोंडा के पास से सामूहिक दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना इटियाथोक क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना इटियाथोक में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. अमर सिंह पुत्र माता प्रसाद सिंह निवासी तिर्रेमनोरमा थाना इटियाथोक जनपद गोंडा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-229/23 धारा 376डी,506 भादवि थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
 नि0आ0 इटियाथोक रामप्रकाश यादव मय टीम।
रिपोर्ट-मुन्नू सिंह

No comments: