Breaking





Jun 19, 2023

सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी आनंद गिरफ्तार

सामूहिक दुष्कर्म करने वाला आरोपी अभियुक्त 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार-
दिनांक 18.06.2023 को थाना खोड़ारे क्षेत्र के अन्तर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ शादी से लौटते वक्त रास्ते में सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना घटित हुई थी। जिसके संबंध में पीड़िता की माता की तहरीर पर थाना खोड़ारे में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा प्र0नि0 खोड़ारे को घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए घटना कारित करने वाले 01 आरोपी अभियुक्त आनन्द शर्मा को ग्राम खैड़ारी कूकनगर ग्रन्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. आनन्द शर्मा पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम कूकनगर ग्रन्ट थाना खोडारे जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-138/23 धारा 376डी, 354(ख),506 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा। 

गिरफ्तार कर्ता-
01. प्र0नि0 खोड़ारे विद्यासागर पाण्डेय मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: