Breaking





Jun 29, 2023

नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला आशू गौतम गिरफ्तार

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ  दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त आशू गौतम को गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0नगर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध पीडिता के पिता द्वारा थाना को0नगर मे अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0नगर में विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. आशू गौतम पुत्र राजेश गौतम निवासी ग्राम इब्राहिमाबाद थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-393/2023, धारा 363,366, 376 भादवि व 3/4 पॉक्सो ऐक्ट थाना को0नगर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 प्रतीक पाण्डेय मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: