Breaking








Jun 26, 2023

विधायक के एकलौते बेटे की निर्माणाधीन लिफ्ट में गिरने से मौत

लखनऊ -  प्रदेश के जौनपुर जिले के जफराबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह के 31वर्षीय इकलौते बेटे डॉक्टर हर्षित सिंह की रविवार की देररात्रि में दर्दनाक मौत से कोहराम मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा के पूर्व विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह जलालपुर थानाक्षेत्र के सेहमलपुर गांव निवासी भाजपा के पूर्व विधायक हरेन्द्र प्रसाद सिंह का उनके घर के करीब ही उनका डिग्री कॉलेज है,कॉलेज की  इमारत में लिफ्ट लगाने का काम हो रहा था। रविवार देररात्रि हरेंद्र सिंह के बेटे हर्षित निर्माणाधीन लिफ्ट को देखने गये थे उसी दौरान वो निर्माणाधीन लिफ्ट में गिर गये। मौके पर कोई नहीं था। ऐसे में हर्षित लगभग आधे घंटे तक तड़पते रहे। जब लोगों की उनपर नजर पड़ी तो हंगामा मच गया।इसके बाद हर्षित को फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिरकोनी के ब्लॉक प्रमुख एवं पूर्व विधायक के करीबी वंशराज सिंह ने बताया कि डिग्री कॉलेज में निर्माणाधीन लिफ्ट में गिरने से हर्षित की मौत हुई है।

No comments: