Breaking





Jun 18, 2023

थाना धानेपुर पुलिस ने दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त को मिशन शक्ति अभियान के तहत किया गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मु0अ0सं0-112/2023 धारा 376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त अब्दुल मन्नान को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना धानेपुर क्षेत्र की रहने वाली नाबालिक लड़की जो शौच के लिए गयी थी के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की पिता द्वारा थाना धानेपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. अब्दुल मन्नान पुत्र अलीशेर उर्फ बुल्ले निवासी सलामतडीह मौजा गणेशपुर ग्रन्ट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0- 112/2023 धारा 376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।     
    
गिरफ्तार कर्ता टीम-
 उ0नि0 विजय प्रकाश  मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: