Breaking








Jun 30, 2023

अब पयागपुर में भी होगाविदेशीनस्लके फलोंऔर फूलो का उत्पादन

 "अब पयागपुर में भी होगाविदेशीनस्लके फलोंऔर फूलो का उत्पादन"सुभाष त्रिपाठी


पयागपुर विधायक ने किया किया हाई टेक नर्सरी का शिलान्यास"

पयागपुर( बहराइच) पयागपुर क्षेत्र के मनिकापुर कला में विधायक सुभाष त्रिपाठी ने हाईटेक नर्सरी का शिलान्यास करते हुए कहा कि पयागपुर के किसान भी विदेशी नस्ल के फलो और फूलों का उत्पादन कर  अच्छी कमाई करेंगे। बताते चलें कि पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने दूसरा कार्यकाल प्रारंभ होते ही पयागपुर के किसानों के लिए विदेशी नस्ल के फलों और फूलों उत्पादन कर   क्षेत्रीय कृषकों को व्यापारिक खेती का मौका दिलाने का वायदा किया था। उनकी पैरवी के बाद पयागपुर विधानसभा के मलकापुर कला गांव में एक करो 65 लाख की लागत से बनने वाली हाईटेक नर्सरी स्वीकृत हुई जिसका वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधायक सुभाष त्रिपाठी ने शुक्रवार को शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य थे विधायक ने कहा किस नर्सरी के स्थापित होने के बाद पयागपुर क्षेत्र के कृषकों को विदेशी प्रजाति के फलो और फूलों को का उत्पादन कर अच्छी कमाई का मौका मिलेगा।क्षेत्र के लोगो को रोजगार भी मिलेगा और क्षेत्र के लोग हर मौसम में सभी प्रकार की सब्जियों और फलों का स्वाद भी  ले सकेंगे। तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक 9 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र/राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व हो रहे विकास कार्य पर भी चर्चा की।


जिला उद्यान अधिकारी पारस नाथ मिश्र ने बताया कि चार एकड़ क्षेत्र में फैली हाई टेक नर्सरी में ताइवान पिक अमरूद इसरायली सेव ब्रोकली,चाइनीज कैबेज,टमाटर शिमला मिर्च तरबूज पत्ता गोभी, और पपीते की नर्सरी तैयार की जायेगी।प्रयोग शाला में। बीजों  का शोधन कर उन्हे रोग मुक्त भी किया जायेगा।वही पर कृषक  खेती  के गुर भी सीखेंगे ,उन्हे खेती के लिए  पौधे भी मिलेंगे और उनके अच्छे प्रशिक्षण की भी व्यवस्था होगी।


कार्यक्रम का संचालन  समाज एस वी राम फेरन पांडेय ने किया।इस अवसर पर युवा भाजपा नेता निशंक त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष श्री उमा शंकर तिवारी, मंडल अध्यक्ष गोपाल शुक्ला,मंत्री अजीत शुक्ला पूर्व प्रधान राम तेज द्विवेदी,और अजय पांडेय,मंगल प्रसाद शुक्ला और  सौरभ शुक्ला,सहित तमाम क्षेत्रीय कृषक भी उपस्थित रहे।

No comments: