Breaking





Jun 4, 2023

नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त मिशन शक्ति अभियान के तहत गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त- मो0 साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना इटियाथोक क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। जिसके सम्बन्ध में लड़की के परिजनों द्वारा थाना इटियाथोक में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. मो0 साहिल पुत्र यार मोहम्मद नि0 ग्राम पारासराय थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु०अ०सं० 262/2023 धारा 363,376झ भादवि व 3ख/4 पाॅक्सो ऐक्ट थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
    
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 विश्वास कुमार चतुर्वेदी मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: