Breaking








Jun 26, 2023

दहेज हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर दहेज हत्या के वांछित-शाहिद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने अपने परिजनों के साथ मिलकर वादी आशिक अली पुत्र मजनू नि0 ग्राम लोहराडाड थाना वजीरगंज की पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना वजीरगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. शाहिद पुत्र स्व0 अब्दुल अजीज उर्फ विजीम नि0 ग्राम चाॅदपुर लोहराडाड थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0स0 307/2023 धारा 498ए,304बी भा0द0वि0 व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा ।
         
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 शिवलखन सिंह मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: