Breaking








Jun 30, 2023

केजीएमयू के डॉक्टर के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज

लखनऊ - मामला प्रदेश के जनपद कानपुर का है जहां हैलेट अस्पताल में ब्रेस्ट में गांठ होने की समस्या को लेकर एक महिला इलाज के लिए पहुंची थी। डॉक्टर ने उसका इलाज करते समय उससे उसके कपड़े उतरवा लिए और उसका अश्लील वीडियो बना लिया जिसके बाद डॉक्टर ने महिला से कई बार उसे ब्लैकमेल करते हुए उससे रेप किया। डॉक्टर का साल 2021 में कानपुर से तबादला होने के बाद भी वह कानपुर आकर महिला को ब्लैकमेल कर उसका रेप करता रहा। पीड़ित महिला ने इससे परेशान होकर स्वरूप नगर थाने में डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जानकारी के मुताबिक आरोपी डॉक्टर वर्तमान में लखनऊ केजीएमयू में पढ़ाई कर रहा है।

No comments: