Breaking








Jun 22, 2023

नाबालिक बालिका को हवस का शिकार बनाने वाला साहिल दबोचा गया।

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी अभियुक्त मिशन शक्ति अभियान के तहत 19 घंटे में गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं से सम्बन्धित घटित अपराधो में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 22.06.2023 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त साहिल को 19 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0 नगर क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में थाना को0 नगर में अभियोग पंजीकृत हुआ था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. साहिल पुत्र अब्बास अली निवासी मोहल्ला कटहरिया महाराजगंज थाना को0 नगर जनपद गोंडा। 

गिरफ्तारी का स्थान-
कटहरिया महराजगंज थाना को0नगर जनपद गोंडा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0 500/2023 धारा 376,506 भादवि0 व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना कोतवाली नगर गोंडा। 

गिरफ्तारी कर्ता टीम-
उ0नि0 अनिल कुमार मिश्रा मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: