Breaking





Jun 29, 2023

नाबालिक बालिका के साथ रेप का आरोपी शिवम अरेस्ट


नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ  दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त शिवम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्त ने थाना धानेपुर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध पीडिता के पिता द्वारा थाना धानेपुर मे अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर में विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. शिवम सिंह पुत्र स्व0 नरेशसिंह निवासी ग्राम करनपुर जयराजपुर थाना टडियावां जनपद हरदोई।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-185/2023, धारा 363,366, 376 भादवि व 3/4 पॉक्सो ऐक्ट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 अमरनाथ मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: