Breaking








Jun 20, 2023

परसपुर: महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म में शामिल कल्लू उर्फ मुजफ्फर अली अरेस्ट



गोण्डा - पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं से घटित अपराधों में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे। उक्त निर्देश के क्रम में थाना परसपुर पुलिस द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त कल्लू उर्फ मुजफ्फर अली को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना परसपुर क्षेत्र की रहने वाली महिला के साथ दुष्कर्म किया गया जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना परसपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्त

01. कल्लू उर्फ मुजफ्फर अली पुत्र मकसूद नि0 कटेसर गांव मरचैर थाना परसपुर जनपद गोण्डा। 


पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-273/23 धारा 342,328,376डी,323,506 भादवि थाना परसपुर जनपद गोण्डा।


गिरफ्तार कर्ता-

 प्र0नि0 परसपुर रणविजय सिंह मय टीम।

No comments: