Breaking








Jun 28, 2023

ईडी ने जीएसटी कमिश्नर को लखनऊ से किया गिरफ्तार, 500 करोड़ के टैक्स में हेराफेरी का आरोप।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पूर्व उप निदेशक सचिन सावंत को ईडी की टीम ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार की देर रात को मुंबई से पहुंची टीम ने बेहद गोपनीय तरीके से उनके लखनऊ स्थित घर में छापेमारी की। इस दौरान उनके मुंबई स्थित दूसरे आवास पर भी छापा मारा गया था जहां से कुछ दस्तावेज ईडी ने जब्त किए हैं। ईडी की टीम सावंत को गिरफ्तार करके वायुमार्ग से मुंबई ले गई है। वहां उन्हें मुंबई उच्च न्यायालय में पेश किया जाएगा।

सचिन सावंत पर मुंबई में ईडी के उपनिदेशक रहते हुए डायमंड की खरीद फरोख्त करने वाली कंपनी में 500 करोड़ रुपए की हेराफेरी का आरोप है। सचिन सावंत भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी हैं। वह वर्तमान समय लखनऊ में नियुक्त हैं और जीएसटी के अतिरिक्त आयुक्त पद पर हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, लखनऊ में ईडी को उनके घर से कई दस्तावेज, बैंक से जुड़े दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किया है। 

ज्ञात हो कि सावंत लगभग 4 वर्ष तक मुंबई ईडी में
नियुक्त रहे हैं। उनके कार्यकाल के दौरान ही डायमंड कंपनी की 500 करोड़ रुपए की धांधली का मामला सामने आया था। इस मामले में सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किया था।

No comments: