Breaking








Jun 20, 2023

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी अभियुक्त मिशन शक्ति अभियान के तहत 15 घंटे में गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं से सम्बन्धित घटित अपराधो में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 20.06.2023 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त उदयराज उर्फ उदई को 15 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0 नगर क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना को0 नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. उदयराज उर्फ उदई चौबे पुत्र माधवराज चौबे निवासी मोकलपुर थाना को0 नगर जनपद गोंडा। 

अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-
01. मु0अ0सं0-413/21 धारा 147,188,323,504 भादवि0 व 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम थाना कोतवाली नगर गोण्डा।

गिरफ्तारी का स्थान-
पंचायत भवन मोकलपुर 

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0 490/2023 धारा 376,504,506 भादवि0 व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना कोतवाली नगर गोंडा। 

गिरफ्तारी कर्ता टीम-
उ0नि0 उमाशंकर उपाध्याय मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: