Breaking





Jun 21, 2023

सामूहिक दुष्कर्म करने के 03 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार-

दिनांक 18.06.2023 को थाना खोड़ारे क्षेत्र के अन्तर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ अपने ही गांव की शादी से लौटते वक्त रास्ते में सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना घटित हुई थी। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की माता की तहरीर पर थाना खोड़ारे में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा प्र0नि0 खोड़ारे को घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए घटना कारित करने वाले 03 आरोपी अभियुक्तों-01. कपिल देव उर्फ भाई लाल, 02. सुरेन्द्र उर्फ ककनू, 03. महन्थे उर्फ रामजनक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. कपिल देव उर्फ भाई लाल पुत्र सुभाष निवासी ग्राम कूकनगर ग्रन्ट थाना खोडारे जनपद गोण्डा।
02. सुरेन्द्र उर्फ ककनू पुत्र भगौती प्रसाद नि0 ग्राम कूकनगर ग्रन्ट थाना खोडारे जनपद गोण्डा।
03. महन्थे उर्फ रामजनक पुत्र महादेव नि0 ग्राम कूकनगर ग्रन्ट थाना खोडारे जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-138/23 धारा 376डी, 354(ख),506 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा। 

गिरफ्तार कर्ता-
01. प्र0नि0 खोड़ारे विद्यासागर पाण्डेय मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: