Breaking





Jun 13, 2023

03 पशु तस्कर गिरफ्तार, 27 राशि गोवंश व परिवहन में प्रयुक्त 01 अदद ट्रक बरामद-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा अपराध एव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पशु क्रूरता अधिनियम में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना तरबगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 13.06.2023 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर रंगधारन पुरवा पथार मजार के पास से गोवंश की तस्करी करने वाले 03 आरोपी अभियुक्तों- 01. मोनू , 02. शिव कुमार, 03. मोहन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27 राशि गोवंश व परिवहन में प्रयुक्त 01 अदद ट्रक बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना तरबगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. मोनू पुत्र जुगनू नि0 रंगधारन पुरवा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
02. शिव कुमार पुत्र दीनानाथ नि0 रंगधारन पुरवा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
03. मोहन पुत्र बनकू यादव नि0 रंगधारन पुरवा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-216/23, धारा 3/5ए/8 गौ वध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 27 राशि गौवंश।
02. 01 अदद ट्रक नं0 यू0पी0 57टी0 3556

गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 सोमप्रताप सिंह मय टीम।
रिपोर्ट-मुन्नू सिंह

No comments: