Breaking





Jun 4, 2023

अन्तर्जनपदीय ठगी गिरोह के 03 सदस्य गिरफ्तार, ठगी के रू0 2,80,000/- व 01 अदद अवैध तमंचा मय कारतूस व घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाईकिल बरामद

दिनांक 27.05.2023 को वादी सुरेन्द्र सिंह द्वारा थाना को0 नगर में तहरीर दी गयी की महेन्द्र प्रताप सिंह व विराट सिंह व अन्य 02 अपाचे सवार लोगो द्वारा पैसे डब्ल करने की स्कीम बताकर मुझसे 04 लाख रूपयो की ठगी की गयी है। तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। सूचना को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा आरोपी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश प्र0नि0 को0 नगर  व प्रभारी स्वाट/सर्विलांस को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में सुरागरसी-पतारसी व मुखबिर खास की सूचना के आधार पर अन्तर्जनपदीय ठगी गिरोह के 03 सदस्यों-01. महेन्द्र प्रताप सिंह,02. मोहम्मद सोनू उर्फ विराट, 03. राजकुमार गोस्वामी को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 2,80,000/- रूपये नगद, घटना में प्रयुक्त 01 अदद अपाचे मोटरसाईकिल व जामातालाशी के दौरान अभियुक्त महेन्द्र प्रताप सिंह के कब्जे से 01 अवैध तंमचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना को0 नगर में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना को0 नगर में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. महेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र सत्यदेव सिंह नि0 सिंगरिया थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
02. मोहम्मद सोनू उर्फ विराट सिंह पुत्र बडकऊ निवासी मरचैर थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
03. राजकुमार गोस्वामी पुत्र सांवल प्रसाद निवासी चरहुंआ मरजादपुर थाना परसपुर गोण्डा।

अभियुक्त महेन्द्र प्रताप सिंह का आपराधिक इतिहास-
01. मु0अ0सं0-217/2021 धारा 419,420,468,471,504,506 भादवि0 थाना तरबगंज गोण्डा। 
02. मु0अ0सं0-356/2021 धारा 411 भादवि0 थाना तरबगंज गोण्डा। 
03. मु0अ0सं0-357/2021 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना तरबगंज गोण्डा। 
04. मु0अ0सं0-177/19 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना परसपुर गोण्डा। 
05. मु0अ0सं0-6174/12 धारा 147,323,427,452,504,506 भादवि0 थाना परसपुर गोण्डा 

गिरफ्तारी का स्थान-
कटहाघाट झझरी मार्ग पर बनवरिया मोड़ के पास थाना कोतवाली नगर गोंडा।

अनावरित अभियोग-
01. मु0अ0स0 417/2023 धारा 419,420,467,468,471 भादवि व 3/25 आम्र्स एक्ट थाना कोतवाली नगर गोण्डा। 

बरामदगी-
01. रूपया दो लाख अस्सी हजार (2,80,000/-)
02. एक अदद आधार कार्ड
03. एक अदद अवैध तमंचा
04. एक अदद कारतूस .315 बोर
05. एक अदद अपाची मो0सं0नं0 यू0पी0 42 ए एक्स 8534

गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 अजय कुमार तिवारी
02. उ0नि0 राजेन्द्र कुमार कनौजिया 
03. हे0का0 मेहताब 
04. कां0 अशोक गौड़ 
05. का0 लंकेश वर्मा थाना कोतवाली नगर गोण्डा।
06. हे0का0 राजू सिंह सर्विलांस टीम गोण्डा,
07. हे0कां0 जसवन्त सिंह।
08. हे0कां0 महेन्द्र यादव। 
09. कां0 अंशुमान स्वाट टीम गोण्डा।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: