Breaking








Jun 17, 2023

दहेज हत्या के 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0मनकापुर पुलिस ने मु0अ0सं0-284/2023, धारा 498ए, 304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 ऐक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शिव कुमार व अभियुक्ता ननका उर्फ अमृता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है उक्त अभियुक्तगण द्वारा वादिनी के पुत्री की दहेज के लिए प्रताडित करते हुए हत्या किया गया था। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना को0मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता-

01. शिव कुमार पुत्र राम सुमिरन निवासी भिटौरा थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोंडा।
02. ननका उर्फ अमृता देवी पत्नी शिव कुमार निवासिनी भिटौरा थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोंडा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-284/2023, धारा 498ए, 304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 ऐक्ट  थाना को0मनकापुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 अमर सिंह मय टीम थाना को0मनकापुर जनपद गोण्डा।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: