Breaking












Jun 27, 2023

अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त अल्ताफ को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 500 ग्राम अवैध गाँजा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. अल्ताफ पुत्र रफीउल्ला निवासी ग्राम अलावल देवरिया थाना धानेपुर जनपद गोंण्डा

पंजीकृत अभियोग-
01. मु०अ०सं० 197/2023 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना धानेपुर जनपद गोंडा।

बरामदगी-
01. 500 ग्राम अवैध गाँजा।

गिरफ्तारकर्ता टीम-
उ0नि0 शशिभूषण सिंह मय टीम थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: