Breaking












May 27, 2023

दहेज हत्या का वाछिंत अभियुक्त गिरफ्तार -

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में क्षेत्राधिकारी कर्नैलगंज के नेतृत्व में थाना परसपुर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0-218/23, धारा 498ए, 304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 ऐक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सियाराम पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया गया है उक्त अभियुक्त दहेज के लिए प्रताडित करते हुए हत्या किया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. सियाराम पान्डे पुत्र स्व रामदेव पान्डे निवासी रुपी पुरवा मौजा विशुनपुर कला थाना परसपुर, गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-218/23, धारा 498ए, 304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 ऐक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 दीवान चन्द रावत मय टीम थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: