Breaking








May 31, 2023

नगर मजिस्ट्रेट ने ए.आर.टी.ओ. कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

 नगर मजिस्ट्रेट ने ए.आर.टी.ओ. कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 


बहराइच । सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय बहराइच में अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा अवैध वसूली के सम्बन्ध में प्राप्त होने वाली शिकायतों के क्रम में जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव कुमार सिसोदिया के साथ सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कार्यालय एवं कार्यालय परिसर के बाहर स्थित जन सेवा केन्द्रों पर निरीक्षण के दौरान कुछ ऐसे अभिलेख पाए गए जिसमें कुछ लेन-देन का विवरण अंकित पाया गया। औचक छापेमारी की कार्यवाही के दौरान 03 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है।

                        :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

No comments: