Breaking








May 31, 2023

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारी गण को उपहार प्रदान कर की गई विदाई-

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारी गण को उपहार प्रदान कर की गई विदाई-


बहराइच=आज दिनांक 31.05.2023 को 05 पुलिसकर्मी पुलिस में अपनी सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर "पुलिस लाइन सभागार" में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बहराइच *श्री प्रशान्त वर्मा* द्वारा पुलिस कर्मियों को फूल माला पहनाकर, शाल उढ़ाकर एवं उपहार स्वरूप भगवत गीता भेंट कर विदा किया गया एवं उनके अग्रिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी। 

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक  सुरेश पाल सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी गण-

1- पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण प्रताप सिंह।

2- हे0का0 जगन्नाथ।

3-हे0का0 ओंकार नाथ त्रिपाठी

4- कुक बुधई।

5- दफ्तरी रामसरन यादव


No comments: