Breaking





Mar 30, 2023

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के क्रम में थाना को0देहात पुलिस ने मु0अ0सं0- 632/2022 धारा 376 भादवि  से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त 01. भानू यादव को उसके घर A-15, 25 फूटा रोड़ कादी बिहार थाना स्वरूपनगर, जिला बाहरी उत्तर नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0 देहात क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना को0देहात में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. भानू यादव पुत्र स्व0 जगजीवन यादव निवासी ग्राम दुल्लापुर तरहर मझवा थाना को0देहात जनपद गोण्डा, वर्तमान पता- A-15, 25 फूटा रोड़ कादी बिहार थाना स्वरूपनगर जिला बाहरी उत्तर नई दिल्ली।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-632/2022 धारा 376 भादवि थाना को0देहात जनपद गोण्डा।     
    
गिरफ्तारकर्ता टीम
01. अति0प्र0नि0 महिमानाथ उपाध्याय मय टीम थाना को0देहात गोण्डा।
02. हे0का0जगजीत मय टीम (दिल्ली पुलिस)

No comments: