Feb 1, 2023

बस्ती में छात्रों ने प्रोजेक्ट में दिखाई प्रतिभा

बस्ती । में शाइन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में छात्रों के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्रों द्वारा रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर एक्लिप्स लूनर एक्लिप्स, हाइड्रोइलेक्ट्रिसिटी डैम, वोल्केनो इरेपशन, वाटर पंप, रूम हीटर, लेजर लाइट सिक्योरिटी अलार्म, स्पेस शटल, जेनरेट इलेक्ट्रिसिटी गार्बेज, सोलर सिस्टम, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट बनाकर प्रदर्शित किया गया।   

        मुख्य अतिथि सीओ सदर आलोक प्रसाद एवं सनबीम ग्रुप के चेयरमैन इंजीनियर रफी अहमद ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्रों से प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ली और उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने छात्रों के प्रोजेक्ट की सराहना की। कहा कि मानव जीवन में विज्ञान की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। हर बच्चे की सोच वैज्ञानिक होनी चाहिए उससे वह आगे चलकर अपने उद्देश्य में कामयाब होगा।  

छात्रों की हौसलाफजाई की
उन्होंने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में विगत वर्षों से भारत देश बहुत तेजी से विकास कर रहा है प्रोजेक्ट बनाने वाले छात्रों की सराहना करते हुए कहा की इससे छात्रों का ज्ञान बढ़ेगा और उन्हें प्रतिस्पर्धा पैदा होगी जो छात्रों के विकास के लिए बहुत जरूरी है। प्रिंसिपल आसिफ खान ने छात्रों की हौसला अफजाई की। प्रोजेक्ट बनाने वाले छात्रों के ग्रुप में गुलाम नबी, अर्सलान सिद्धार्थ, नूर सबा, अभय आफरीन, सना, रेहान, अनुराग, अनुष्का, वर्तिका, अलिजा, मोहमद हैदर, कामनी, शुबरा, अरीशा सहित कई छात्रों ने हिस्सा लिया। संस्था के चेयरमैन अयाज अहमद डायरेक्टर अली अरशद, सरफराज अहमद इमरान अहमद, अनुराग त्रिपाठी, दुर्गेश दुबे, मिश्कात, एके मिश्रा शानू और लोग उपस्थित रहे।  

        रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट 

No comments: