Feb 16, 2023

छः घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पागल हाथी पर काबू पाया गया, मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों को पांच लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गुरुवार को एक हाथी कलश यात्रा निकलने से पहले भड़क गया था। उसने कई लोगों को दौड़ते हुए रौंद दिया। इस दुर्घटना में तीन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। जबकि कई लोग चोटिल हैं। कुछ लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। घटना के बाद महायज्ञ के आयोजन को स्थगित कर दिया गया है। यह घटनाक्रम चिलुआताल इलाके के जगतबेला के मोहम्मदपुर माफी गांव की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजन के लिए 5-5 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की हैं तथा घायल श्रद्धालुओं के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं 

No comments: