मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में सत्र 22-23 के गन्ने के लाभकारी मूल्य की घोषणा किये जाने। आवारा पशुओं को नियंत्रित कर फसलों की बरबादी रोके जाने। बकाया गन्ना मूल्य का व्याज सहित भुगतान किए जाने। वाल्टरगंज सुगर मिल को चलाए जाने। आलू का समुचित मूल्य निर्धारित किए जाने व अन्य मांग शामिल है।
ज्ञापन देने के बाद रालोद के प्रदेश महासचिव अरूणेन्द्र पटेल ने कहा कि पार्टी द्वारा किसान संदेश अभियान के माध्यम से समूचे प्रदेश में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। समस्याओं के समाधान हेतु लाखों पत्र किसानों और रालोद पदाधिकारियों द्वारा भेजा जा चुका है। किन्तु सरकार किसान समस्याओं के समाधान की दिशा में चुप्पी साधे हुए है। कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर निर्णायक आन्दोलन शुरू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंप ने रालोद जिलाध्यक्ष उदयभान चौधरी, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ममता शुक्ल, शिव कुमार गौतम, रामजी चौधरी, दूधनाथ पटेल, कमलेश चौधरी, सुरेन्द्र चौधरी, अनुपमा गुप्ता, प्रदीप चौधरी, गोरखनाथ चौधरी, प्रशान्त वर्मा व अन्य किसान, मजदूर शामिल रहे।
रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment