Jan 18, 2023

सपा नेता की बेटी को ले भागा भाजपा नेता, लड़की के परिजनों ने मचाया हंगामा, पार्टी से निष्कासित।

लखनऊ - उत्तर प्रदेश के हरदोई में भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री पर 26 साल की लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है। 47 वर्षीय भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री एक समाजवादी पार्टी नेता की 26 साल की पुत्री को विवाह का झांसा देकर अपने साथ ले गये। लड़की के पिता इस ने मामले की शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों से की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय जनता पार्टी नेता के खिलाफ केस दर्ज कर तेजी से तलाश शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकता के इस अनैतिक कार्य से पार्टी की किरकिरी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र 'नीरज" ने उसे पार्टी से तत्त्काल प्रभाव से निष्कासित कर मामले को कानून के ऊपर छोड़ने का दावा कर रहे हैं। उक्त मामला हरदोई शहर कोतवाली इलाके के एक मोहल्ले का बताया जा रहा है। यहां भाजपा के 47 साल के नगर महामंत्री आशीष शुक्ला पर समाजवादी पार्टी के नेता की 26 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है। सपा नेता की ओर से पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र

 कहा गया है कि भाजपा नगर महामंत्री आशीष शुक्ला उर्फ राजू शुक्ला 13 जनवरी को उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं।

No comments: