आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।।जनपद गोण्डा के पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा वांछित/वारण्टी अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिये गये है।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी करनैलगंज विनय कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सरोज के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक जगतपति तिवारी, उप निरीक्षक सत्येंद्र वर्मा,कांस्टेबल मदन कुमार व लाल बहादुर यादव
मय पुलिस टीम द्वारा चार नफर वारण्टी अभियुक्त देवरिया निवासी फैसल सिंह पुत्र रामपाल सिंह,सकतपुर पिपरा निवासी गुलाम लोनिया पुत्र छविलाल,मिझौरा निवासी कौशल किशोर सिंह पुत्र बाबू सिंह व सिंगरिया निवासी रविकुमार सिंह पुत्र सहदेव सिंह को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करने के उपरांत माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
No comments:
Post a Comment