उक्त निर्देश के क्रम में थाना करनैलगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान बलवा कर मारपीट करने के आरोपी 02 आरोपी अभियुक्तों- 01. लल्लू पुत्र हरिबक्स, 02. राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते वादी राजू पुत्र अमरेश व उसके भाई जसवंत को मारा-पीटा था। जिससे वादी के भाई जसवंत के सिर में चोटे आई थी। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. लल्लू पुत्र हरिबक्स नि0 ग्राम कंजेमऊ थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
02. राजकुमार पुत्र लल्लू नि0 ग्राम कंजेमऊ थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-590/22, धारा 323,504,506,324,147,308 भादवि थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 मनीष कुमार मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह
No comments:
Post a Comment