करनैलगंज/गोण्डा - विधायक चुने जाने के बाद लखनऊ से वापस लौटने पर अजय सिंह का उनके समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। नगर के बस स्टॉप स्थित परसपुर रोड पर उनके समर्थकों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नवनिर्वाचित विधायक अजय कुमार सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। लोगो ने अबीर गुलाल लगाकर खुशियां बांटी। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम किशोर मिश्रा सहित अन्य लोगों ने उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ग्रामीण देवेंद्र दीक्षित, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अनूप मिश्रा, शिवा मौर्य,अमरेश मौर्य, संदीप सिंह, हितेश सिंह तथा संजय मिश्रा समेत अन्य लोग शामिल रहे।
Mar 17, 2022
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment