गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिये थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना वजीरगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान छेडछाड करने के आरोपी अभियुक्त-अरबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना वजीरगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ छेडछाड किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना वजीरगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
No comments:
Post a Comment