गोण्डा - पुलिस गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा समय-समय पर गोष्ठी कर पुलिस कर्मियो को मित्र पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने तथा जनमानस की समस्याओं को सुन त्वरित कार्यवाही करते हुए गुणवत्तापूर्ण समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाते रहे है। इन्ही दिशा निर्देशों के क्रम में डायल 112 की पीआरवी 3425 पर तैनात आरक्षी अनुज कुमार वर्मा व हो0गा0 चालक दीनदयाल पाण्डेय ने सूचना मिलने के कुछ ही समय में घटनास्थल पर पहुँचकर फांसी लगाते लड़के को कॉलर के घरवालों की मदद से दरवाजा तोड़कर सुरक्षित निकाला गया। पी0आर0वी0 कर्मियों की तत्परता से लड़के की जान बच गयी। जिससे आमजनमानस मे पुलिस की काफी सराहना हो रही है।
Mar 13, 2022
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment