Oct 18, 2026

October 18, 2026

डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित कार, तीन लोगों की गई जान

सहारनपुर - सहारनपुर में बड़ा हादसा हो गया जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। नागल में तेज रफ्तार थार डिवाइडर से टकरा गई जिससे थार सवार 5 में से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल बताये जा रहे हैं, बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ ,थाना नागल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

October 18, 2026

दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से कई फिट दूर गिरे लोग,3 की मौत

बलरामपुर - कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत चरन गहिया बेल्हा में तेज रफ्तार कार ने 8 लोगों को रौंद डाला, हादसे में हादसे में 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, पांच लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि दुर्गा लोग पंडाल के बाहर खड़े थे, तभी तेज रफ्तार कार ने सबको रौंद दिया, हादसा इतना भयानक था कि कार की टक्कर से कई लोग उछलकर 5-6 फीट दूर गिरे। हादसे का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों को दो लाख तथा घायलों को पचास हजार रुपए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।


October 18, 2026

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने किया रामलीला का उद्घाटन

गोण्डा - सम्मय स्थान सहजौरा की रामलीला का आज विधिवत उद्घाटन कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र द्वारा रिटायर्ड सचिव शिव कुमार मिश्र, दिव्यांग टिंकू मिश्र और ग्राम प्रहरी नरसिंह प्रसाद यादव द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।
आज राम लीला का पहला दिन होने के नाते राम जन्म की कथा का मंचन किया गया राजा दशरथ की भूमिका में तारकेश्वर चतुर्वेदी इंद्र के रूप में अनिल मिश्रा गुरु महाराज के रूप में अंश शुक्ला द्वारपाल अरविंद मिश्रा का अभिनय सराहनीय रहा।
सर्वप्रथम दुर्गा माता के स्वरूप के साथ झांकी प्रस्तुत की गई और आरती कीजिए तत्पश्चात पिंड के दरबार में राजा दशरथ का आगमन हुआ और वहीं उन्हें निसंतान होने का एहसास  हुआ तत्पश्चात श्रृंगी ऋषि को बुला कर यज्ञ कराया गया जिसके फलस्वरूप राजा दशरथ को चार पुत्रों की प्राप्ति हुई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पवन पांडे अजय मिश्रा अमन चतुर्वेदी वासुदेव मिश्रा राम बाहरी मिस्त्री रोहित कुरील अजय विश्वकर्मा अरविंद मिश्रा राम प्रकाश पांडे सोनू पांडे दिल पांडे अजय कुमार गौरी शंकर शशांक मिश्रा सहित सैकड़ों ग्राम वासी उपस्थित रहे और कलाकारों को उत्साहित करते रहे।
October 18, 2026

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने किया रामलीला का उद्घाटन

गोण्डा - सम्मय स्थान सहजौरा की रामलीला का आज विधिवत उद्घाटन कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र द्वारा रिटायर्ड सचिव शिव कुमार मिश्र, दिव्यांग टिंकू मिश्र और ग्राम प्रहरी नरसिंह प्रसाद यादव द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।
आज राम लीला का पहला दिन होने के नाते राम जन्म की कथा का मंचन किया गया राजा दशरथ की भूमिका में तारकेश्वर चतुर्वेदी इंद्र के रूप में अनिल मिश्रा गुरु महाराज के रूप में अंश शुक्ला द्वारपाल अरविंद मिश्रा का अभिनय सराहनीय रहा।
सर्वप्रथम दुर्गा माता के स्वरूप के साथ झांकी प्रस्तुत की गई और आरती कीजिए तत्पश्चात पिंड के दरबार में राजा दशरथ का आगमन हुआ और वहीं उन्हें निसंतान होने का एहसास  हुआ तत्पश्चात श्रृंगी ऋषि को बुला कर यज्ञ कराया गया जिसके फलस्वरूप राजा दशरथ को चार पुत्रों की प्राप्ति हुई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पवन पांडे अजय मिश्रा अमन चतुर्वेदी वासुदेव मिश्रा राम बाहरी मिस्त्री रोहित कुरील अजय विश्वकर्मा अरविंद मिश्रा राम प्रकाश पांडे सोनू पांडे दिल पांडे अजय कुमार गौरी शंकर शशांक मिश्रा सहित सैकड़ों ग्राम वासी उपस्थित रहे और कलाकारों को उत्साहित करते रहे।

Oct 17, 2026

October 17, 2026

नवरात्रि में परिषदीय विद्यालय में देवी स्वरूपा कन्याओ का हुआ पूजन

 नवरात्रि में परिषदीय विद्यालय में देवी स्वरूपा कन्याओ का हुआ पूजन

फखरपुर, जनपद में नवरात्रि के पवित्र त्योहार में आस्था व उत्साह का माहौल है। क्षेत्र में कन्याओं का देवी माँ के रूप में पूजन किया जा रहा है परिषदीय विद्यालयों में मिशन शक्ति 6.0 कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को फखरपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अलीनगर की इंचार्ज प्रधानाध्यापक पूजा सिंह ने देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन अर्चन किया। मुख्य अतिथि  खंड शिक्षा अधिकारी फखरपुर राकेश कुमार विशिष्ट अतिथि  राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ फखरपुर के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार मिश्र और संगठन मंत्री प्रेम कुमार अवस्थी  ने कन्याओं का पद प्रक्षालन करते हुए विधिवत पूजन अर्चन कर छात्राओं को हलुआ चना पूड़ी आदि का भोग कराया। बीईओ राकेश कुमार ने सभी छात्राओं को ज्योमेट्री बॉक्स, कॉपी, पेन आदि दक्षिणा स्वरूप देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

बीईओ फखरपुर ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण और त्योहारों द्वारा सनातन धर्म संस्कृति का सम्मान, सुरक्षा के लिए ऐसे पुनीत आयोजन किये जाने चाहिए । इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाध्यापक पूजा सिंह, शिक्षक संजय सिंह, यशोदा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के उपाध्यक्ष विजय पांडेय मंत्री राकेश कुमार वर्मा, सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

October 17, 2026

माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर में मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ एवं सेवा संकल्प समारोह का पुरस्कार वितरण के साथ समापन


मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की उपस्थिति में आयोजित हुआ कार्यक्रम

गोण्डा - माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर में मण्डलायुक्त, देवीपाटन मण्डल दुर्गा शक्ति नागपाल की उपस्थिति में मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ एवं सेवा संकल्प समारोह का समापन पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के साथ किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता और समाज में महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित करने के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

सेवा संकल्प समारोह के समापन अवसर पर विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं, हेल्पलाइन सेवाओं तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से जुड़े प्रयासों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने तथा जनभागीदारी सुनिश्चित करने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि "नारी का सम्मान किसी का उपकार नहीं हमारा कर्तव्य" "महिला सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं पूरे समाज का संकल्प" नारीसुरक्षित हो बेटी आत्मनिर्भर हो, युवा जिम्मेदार हो और सेवा हमारे कार्य संस्कृति बने"

इस अवसर पर कुलपति रवि शंकर सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय को उतर प्रदेश मैं एक अलग पहचान हो और शैक्षणिक व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी ना हो तथा शिक्षकों के प्रयास से बच्चों को बेहतर अध्यनरत शैक्षणिक व्यवस्था मजबूत हो ताकि सभी छात्राएं जनपद बलरामपुर के साथ देवीपाटन मंडल का नाम रोशन करें

कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर वातावरण बनाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर कुलपति रवि शंकर सिंह सहित अन्य गणमान उपस्थित रहे
October 17, 2026

कक्षा 12 की छात्रा सृष्टि शुक्ला एक दिवस के लिए बनी सांकेतिक जिलाधिकारी समाधान दिवस में की सुनवाई

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील करनैलगंज में आयोजित पिंक सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याए

पिंक सम्पूर्ण समाधान दिवस करनैलगंज में 112 शिकायतों में से 10 का मौके पर ही किया गया निस्तारण


गोण्डा  - शासन की मंशानुरूप जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त तहसीलों में पिंक सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील करनैलगंज में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा तथा "मिशन शक्ति" कार्यक्रम अन्तर्गत कक्षा 12 की छात्रा सृष्टि शुक्ला एक दिवस के लिए बनी सांकेतिक जिलाधिकारी ने आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया। 

जनसुनवाई के दौरान तहसील करनैलगंज में कुल 112 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से 10 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारित किया गया, शेष 102 प्रार्थना पत्रों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत सभी प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या समय से तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित किया जाय, तथा टीम द्वारा शिकायत का मौके पर स्थलीय जांच के समय पर दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी समस्याओं को सुनकर  पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाय।   

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण तथा चकमार्ग के मामले में संयुक्त रूप से राजस्व एवं पुलिस फोर्स की संयुक्त टीम मौके पर भेजकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली, अवैध अतिक्रमण आदि को राजस्व एवं पुलिस फोर्स की संयुक्त टीम के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करना सुनिश्चित करें। 
उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अंत में जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित सभी संबंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। 

*तहसील करनैलगंज में जनसुनवाई के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों मुख्यमंत्री आवास स्वीकृति पत्र,  क्षय रोग रोगियों को पोषण पोटली, आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड के  लाभार्थियों को राशन कार्ड, कृषि विभाग के लाभार्थियों को बीज का मिनि किट सहित अन्य विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृत प्रमाण पत्र जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा तथा एक दिन के लिए बनाई गई सांकेतिक जिलाधिकारी सृष्टि शुक्ला एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के द्वारा वितरित किया गया।*

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतलाल, उपजिलाधिकारी कर्नलगंज कुमार सत्यम जीत, तहसीलदार करनैलगंज, नायब तहसीलदार अतुल पाल, जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी, उपनिदेशक कृषि संतोष कुमार द्विवेदी, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुशील कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी जीडी जैन, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार, जिला प्रोवेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, एलडीएम विनोद तिवारी, जिला कृषि अधिकारी तथा अन्य विभागों के अधिकारीगण सहित अन्य सभी जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।